फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में मासूम से दरिंदगी: टॉफी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय ले गया था आरोपी

Mon, 02 Aug 2021 08:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

नगर के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले का 30 साल का युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसे गली के कोने में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर युवक सुनसान गली में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की पांच साल की बच्ची रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले का 30 साल का युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसे गली के कोने में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां उसे खोजते हुए गली में पहुंची तो आरोपी भाग निकला।

बच्ची ने मां को आपबीती बताई। सोमवार सुबह बच्ची माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोपहर बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर एसपी से मिले। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने धुना
मासूम के साथ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की जानकारी पर आरोपी युवक गुस्से में आ गया। उसने बच्ची के रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह आरोपी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें