अनुमति किस स्तर से मिली?
बताया जाता है कि जिस वाहन का ट्रायल किया जा रहा था, उसका ट्रायल कई दिनों से चल रहा था। संबंधित वाहन के वन मुख्यालय आने की बात भी कही जाती है। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क में भी कई अधिकारी ट्रायल में शामिल हुए थे। इस वाहन के राजाजी नेशनल पार्क में ट्रायल की अनुमति किस स्तर से मिली थी? यह सवाल बना हुआ था।
इस साल हुए कई हादसे
इस साल कई हादसे हुए हैं, जिसमें वन कर्मियों की मौत हुई है। जनवरी में राजाजी नेशनल पार्क हुए हादसे में वन कर्मियों की मौत हुई थी। पांच महीने बाद जून में बिनसर अभयारण्य में हुए हादसे में छह वन कर्मियों की मौत हुई थी। इस प्रकरण में वन संरक्षक और डीएफओ को निलंबित किया गया था। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को वन मुख्यालय से अटैच किया गया था।
कोट
राजाजी नेशनल पार्क में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसका मैं परीक्षण कर रहा हूं। मामले में एक बैठक करुंगा, इसके बाद कार्रवाई होगी।
- सुबोध उनियाल वन मंत्री