फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीएम ने दिखाई पांच वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, रायपुर से सेलाकुई रूट पर चलेंगी

Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम तीरथ ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले पांच इलेक्ट्रिक बसों को परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण भी किया। ये बसें रायपुर से सेलाकुई रूट चलेंगी। हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम भी सचिवालय तक बस में ही गए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर खड़ी करने का स्थान भी दिया गया है।

स्मार्ट सिटी देहरादून के सीईओ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र और रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।

इलेक्ट्रिक बस का रूट
रायपुर से सेलाकुई रूट पर 46 स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक स्टॉपेज लगभग 490 मीटर की दूरी पर है। 
1. रायपुर, 2. हाथीखाना चौक, 3. किद्दू वाला, 4. डोभाल चैक 5. छः नंबर पुलिया, 6. नथनपुर चौक, 7. सूचना का अधिकार भवन, 8. पर्ल एवेन्यू होटल, 9. रिंग रोड डाइवर्जन, 10. एनडब्लूटी काॅलेज, 11. काली मंदिर, 12. डीआरडीओ, 13. सहस्त्रधारा चुंगी, 14. रायपुर चुंगी , 15. सर्वे चैक, 16. दर्शनलाल चैक, 17. घंटाघर, 18. प्रभात सिनेमा, 19. नटराज सिनेमा, 20. बिंदाल पुल, 21. यमुना काॅलोनी चौक, 22. किशन नगर चौक 23. आईएमए ब्लड बैंक, 24. बल्लूपुर चौक, 25. एफआरआई मेन गेट 26. एफआरआई रेजिडेंशियल कॉलोनी, 27. पंडितवाड़ी 28. आईएमए 29. होशियार सिंह जिम, 30. दून प्रेसीडेंसी स्कूल, 31. प्रेमनगर 32. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी,  33. नंदा की चैकी 34. उत्तरांचल राज्य महिला आयोग 35. उत्तरांचल टेकनिकल यूनिवर्सिटी 36. सुद्धोवाला 37. हिल ग्रोव स्कूल, 38. झाजरा हनुमान मंदिर 39. दून ग्लोबल स्कूल, 40. शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च 41. धुलकोट रोड 42. हनुमान मंदिर सेलाकुई 43. शिव मंदिर  सेलाकुई 44. सिडकुल गेट 1 45. सिडकुल गेट 2 और 46 अंबर इंटरप्राइज।

ई-बस का किराया 
1.  प्रथम 04 किलोमीटर     - 10  रुपये
2.  04 किमी से 07 किमी     - 15 रुपये
3.  07 किमी से 10 किमी     - 20 रुपये
4.  10 किमी से 13 किमी    - 25 रुपये
5.  13 किमी से 17 किमी     - 30 रुपये 
6.  17 किमी से 21 किमी     - 35 रुपये
7.  21 किमी से 25 किमी     - 40 रुपये
8.  25 किमी से 30 किमी     - 45 रुपये
9.  30 किमी से 35 किमी     - 50 रुपये
10. 35 किमी से अधिक       - 55 रुपये

सहसपुर-रायपुर रूट का ट्रायल भी सफल
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सहसपुर-रायपुर रूट पर भी इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल हो चुका है। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इस रूट पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 30 बसें आएंगी, जिनको अलग-अलग रूट पर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस में हिंदी, अंग्रेजी समेत गढ़वाली भाषा में मिलती है चौराहों की सूचना 

राजधानी दून में चलने वाली स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस का सफर महानगरों में चलने वाली मेट्रो जितनी आरामदायक है। अत्याधुनिक तकनीक से लेस इलेक्ट्रिक बस वातानुकूलित होने के साथ इसकी सीट भी आरामदायक हैं। इतना ही नहीं बस में बैठे यात्रियों को हिंदी, अंग्रेजी समेत गढ़वाली भाषा में चौराहों की सूचना मिलती है।

मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने शहर में चल रही इलेक्ट्रिक बस में ओल्ड राजपुर रोड से एस्लेहॉल चौक तक का सफर किया। ऑटोमेटिक खुले दरवाजे से प्रवेश करने के बाद अपनी सीट पर बैठे परिचालक ने टिकट थमाया तो हम आरामदायक सीट पर बैठ गए। मेट्रो की तरह ही वातानुकूलित बस में बाहर का शोर अंदर नहीं सुनाई दे रहा था।

जबकि एस्लेहॉल पहुचने से पहले औण वालु स्टॉप एस्लेहॉल, उतन वाला यात्री ध्यान द्यय.. समेत हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सूचना मिल गई, जो हर चौहारे के आने से पहले हो रहा था। जबकि सीट के पास ही मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा है। बस की सीट इतनी आरामदाय है कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए खोदी गई सड़क व सड़क में हुए गड्ढे का सफर के दौरान पता ही नहीं चला।

25 सिटों की क्षमता वाली इस बस में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाइड्रोलिक रैंप की सुविधा है। जीपीएस, यात्री सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा व पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से लैस बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें