दिल्ली समेत कई शहरों में करते थे सप्लाई
इसे वह मूल दवाई की कंपनी के नाम से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मकदूमपुर गांव के पास लकनौता चौराहा झबरेड़ा हरिद्वार स्थित फैक्टरी और आरोपी सचिन शर्मा के गोदावरी रुड़की हरिद्वार स्थित फ्लैट से भारी मात्रा में नकली दवाइयां, उपकरण, कच्चा माल व अन्य सामग्री बरामद की। मकदूमपुर हरिद्वार में स्थित फैक्टरी को सील कर दिया है। आरोपियों ने दून में एमएस मेडिकोज के नाम से फर्म खोली थी। इसके माध्यम से वह दवाइयों को दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता आदि शहरों में सप्लाई करते थे।
ये किया बरामद
पुलिस ने कार से इंडोकेप एसआर कैप्सूल की 20 पेटी में रखे 2500 डिब्बे बरामद किए। इसके बाद 29 लाख 33 हजार 600 कैप्सूल आरोपियों के घर और फैक्टरी से बरामद हुईं। पुलिस ने बैंकों की 24 चेक बुक, इंडोकेप एसआर खाली कैप्सूल बाक्स के तीन हजार रैपर, खाली कैप्सूल एक लाख, दवा बनाने के लिए 50 किलो कच्चा माल, टेप रोल, कंपनी के गत्ते की 50 खाली पेटी, नकली दवाओं की सात टैक्स इनवॉइस बिल, लैपटॉप, नकली दवाएं बनाने के उपकरण, नकली दवा बनाने की मशीनें भी बरामद की हैं।