देना होगा इतना शुल्क
आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी-एसटी को 82.30 रुपये और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा।
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपेश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पूर्व आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों पर जेई भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसकी परीक्षा पिछले साल सात से 10 मई के बीच हुई थी। रिजल्ट पिछले साल 31 अगस्त को जारी होने के बाद इस भर्ती को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया था। आयोग ने इन सभी 776 पदों को भी नई जेई भर्ती में शामिल कर लिया है।