ढ़करानी पावर हाऊस कें इंटक पर सर्च आपरेशन चलाते जल पुलिस के जवान।
- फोटो : VIKAS NAGAR
डाक पत्थर क्षेत्र में नहाते समय शक्ति नहर में डूबकर लापता हुए युवक के शव को पुलिस व जल पुलिस की संयुक्त टीम ने ढ़करानी जल विद्युत गृह के इंटक से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार की सुबह डाक पत्थर के झूला पुल के पास शक्ति नहर में नहाते समय 21 वर्षीय युवक वेदांत जोशी पुत्र राजेंद्र सिंह जोशी लापता हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डाक पत्थर पुलिस व जल पुलिस के जवानों ने देर रात तक युवक की तलाश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उधर बुधवार की सुबह एक बार फिर से पुलिस व जल पुलिस की संयुक्त टीम ने नहर में सर्च ऑपरेेशन शुरू किया। इस दौरान ढ़करानी स्थित जलविद्युत गृह के इंटक से युवक के शव को बरामद कर लिया गया।