फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मौत: शाम को घर से निकला सुबह कार के अंदर मिली लाश, टीबी से पीड़ित चरणजीत की मौत के खुलासे में जुटी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 12:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बिंदाल चौकी को एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिली थी। पुलिस दीपलोक कॉलोनी के पास फव्वारा चौक पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक कार के चारों ओर भीड़ लगी हुई थी। व्यक्ति अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे इमरजेंसी सेवा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में कार में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस प्राथमिक पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का टीबी का इलाज चल रहा था। हालांकि, मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बिंदाल चौकी को एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिली थी। पुलिस दीपलोक कॉलोनी के पास फव्वारा चौक पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक कार के चारों ओर भीड़ लगी हुई थी। व्यक्ति अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे इमरजेंसी सेवा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

व्यक्ति की पहचान चरणजीत ओलख (55) पुत्र सरदार कुलवंत सिंहनिवासी 67 दीपलोक कॉलोनी के रूप में हुई। कार के पास में उनके परिजन और आसपास के लोग भी मौजूद थे। बताया कि चरणजीत का टीबी का इलाज चल रहा था। वह घर पर अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: इस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी? सियासी हलकों में बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन


अक्सर शाम के वक्त कार लेकर निकल जाया करते थे। रात में किसी ने उसे जाते नहीं देखा। सुबह के वक्त जब कार के भीतर झांककर देखा तो चरणजीत कोई हलचल नहीं कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें