गिरफ्तारी के डर से छिपे
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि अमजद की तहरीर पर योगेश कुमार, राजू, हिमांशु, रोहिताश, झबल, प्रशांत, अंकुश, रोहित कुमार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनील सैनी निवासी डाडापट्टी, अनिल कुमार निवासी डाडा जलालपुर, तौकीर की तहरीर पर रोहिताश, अनिल सैनी निवासी गांव डाडा पट्टी, दीपक कुमार निवासी हसनपुर, पंकज सैनी, अनिल कुमार, गौरव, शुभम, नवीन कुमार, ओमप्रकाश निवासी डाडा जलालपुर और शालीम अहमद की तहरीर पर रोहिताश, राजन उर्फ नवीन कुमार, अरविंद निवासी डाडापट्टी व 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें... Chardham Yatra : हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय, पढ़िए लिस्ट
दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद और कई अन्य लोगों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कई लोग घरों से फरार हो गए हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में जल्द ही कोई गिरफ्तारी भी कर सकती है।