घांघरिया से हेमकुंड साहिब
यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने के लिए श्रमिक (कंडी) 25 किलो तक वजन का 1300 रुपये और 50 किलो तक 1900 रुपये, घोड़े-खच्चरों पर 60 किलो तक वजन के लिए 2500 रुपये और 90 किलो के लिए 3900 रुपये देने होंगे। डंडी (डोली) में 75 किलो तक 9850 और 700 किलो तक 12250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा: पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
पुलना और घांघरिया के बीच
पुलना से घांघरिया (10 किमी) तक जाने के लिए घोड़े-खच्चर पर 60 किलो के लिए 1900 रुपये, 90 किलो के लिए 2500, जबकि घांघरिया से पुलना आने के लिए क्रमश: 1300 और 1900 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।