फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में डराने वाली नदी अब ‘खजाने’ से लबालब

Mon, 26 May 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के लक्सर में बरसात के समय डराने वाली सोलानी नदी इन दिनों खजाने के लबालब है।
विज्ञापन


नदी के घाटों पर तरबूज, खरबूजा, खीरे के अलावा लौकी, तुरई आदि सब्जियों की फसलें लहलहा रही हैं। अच्छी पैदावार से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

लक्सर के खादर क्षेत्र में बरसात का मौसम ग्रामीणों पर भारी गुजरता है। एक ओर सोलानी और दूसरी ओर गंगा में आने वाली बाढ़ भारी तबाही मचाती है।

किसानों के लिए वरदान साबित हुई नदी

बरसात में रौद्र रूप धारण करने वाली सोलानी नदी इन दिनों किसानों के लिए वरदान बनी हुई है।

नदी पुल घाट, लादपुर घाट और कुंआखेड़ा आदि घाटों पर मौसमी फलों और सब्जियों की फसलें लहलहा रही हैं। तरबूज, खरबूजा, तुरई, लौकी, करेला, हरी, मिर्च और परवल आदि की फसलें यहां उगाई हुई हैं।

किसान रमेश, सुक्कड़ जनेश्वर तेल्लू आदि ने बताया कि यहां से भारी तादाद में मौसमी फल और सब्जियां लक्सर के अलावा हरिद्वार, रुड़की और मुजफ्फरनगर की मंडियों में भेजी जा रही हैं।

आसपास ही सज गया बाजार

बरसात में नदियों से दहशत खाने वाले किसान इन दिनों काफी खुश हैं और उनका अधिकतर समय इन नदियों में पैदा हुई फसलों में बीत रहा है।

सोलानी नदी में फसलें तो उगाई जा ही रही हैं, नदी के आसपास सब्जियों और फलों का बड़ा बाजार भी सज गया है।

किसान खेत से ताजा खरबूजे, तरबूज और सब्जियां आदि उगाकर नदी किनारे सड़क पर दुकान सुबह ही सजा देते हैं।
विज्ञापन

लौट आई खुशियां

यहां ताजा सब्जी हर समय मिलने से आसपास के गांव सहित शहर से भी काफी लोग खरीदने पहुंचते हैं।

इस तरह की दुकानें सोलानी पुल लंढौरा और थिथौला गांव के आसपास भी काफी संख्या में देखी जा सकती हैं।

किसान राजेंद्र सिंह, उस्मान अली, रघुवीर, रहमत आदि ने बताया कि यह कारोबार इन दिनों उन्हें काफी भा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें