फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ आई युवती से रेप, भागकर पुलिस तक पहुंचा प्रेमी

Tue, 29 Dec 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ लक्सर आई एक युवती के साथ कुछ लोगों ने जोर जबरदस्ती की। युवती की ओर से एक आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिजनौर की रहने वाली युवती ने बताया कि झबरेड़ा के खजुरी गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को प्रेमी युगल लक्सर रेलवे स्टेशन पर उतरे और खानपुर की ओर पैदल ही जा रहे थे। गंगनौली गांव के पास युवती को छोड़कर युवक शौच के लिए चला गया। इस दौरान वहां अचानक धमके पांच युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी को किया घायल, किसी तरह बचकर निकला

युवती का आरोप है कि जब प्रेमी ने आकर उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया।

साथ ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह बचकर गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस युवक के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां से युवती और एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद गोवर्धनपुर चौकी पुलिस ने मामला लक्सर कोतवाली का होने के कारण लक्सर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें