दुबई से आए एक युवक ने पहले बीच सड़क नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें की, फिर उसके परिवार पर हमला कर दिया। इसमें पीड़िता समेत उसकी बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, तो उन्हें देखकर वह भाग गया। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात पंजाब के अमृतसर में गांव सुल्तानविंड में अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी टोनी उर्फ संदीप, काका, आरोपी के पिता गुरदेव सिंह निवासी खूहं भाई मंज साहिब, साबा निवासी चब्बा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी किए हैं।