वहीं, किशोरी ने पुलिस को बताया कि ताऊ पहले तो अपनी बेटी की तरह रखता था। कुछ दिन बाद अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर ताऊ उसे जान से मारने की धमकी देता था। सात सितंबर को भी दिन और रात में ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी का यह भी आरोप है कि ताऊ ने कुछ लोगों से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म भी करवाया। इसके बाद उसने पिता को सारी बातें बताईं और वे कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम संबंधित गांव भेजी गई थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।