फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दे डाली जान से मारने की धमकी

Wed, 12 Sep 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में कलियर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पीएसी के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अब वह शादी से मुकर गया है और उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने एसपी देहात को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती ने एसपी देहात को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पूर्व पास के ही गांव निवासी एक युवक से जान पहचान हुई थी। जो वर्तमान में रुद्रपुर में पीएसी में तैनात है। युवती ने बताया कि मुलाकात होने के बाद जवान ने उसे मिलने के लिए बनाया।
 

विज्ञापन

उसने मना किया तो उसने शादी करने की बात कही। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाने लगा। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसने उसे कॉल कर शादी करने की बात कही, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया।

आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर उसके व परिजनों के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि कलियर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें