फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत फिर मुकर गया

Sat, 11 Oct 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वह उससे एक समारोह में मिली, दोनों में प्यार में हो गया फिर उसने शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाए। जब लड़की ने दबाव डाला तो उसने मंदिर में शादी कर ली पर उसे अपने साथ रखने से टालता रहा। यही नहीं इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई।
विज्ञापन


कोर्ट से दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी भेलकर्मी रजनीश कुमार पुत्र महेंद्र निवासी आर कलस्टर-128 शिवालिक नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक भेल में काम करता है।

युवती की ओर से की गई शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गर्भपात हुई तो करा दिया गर्भपात

आरोप है कि वर्ष 2012 में युवती की एक समारोह में रजनीश से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में मेलजोल बढ़ता गया। फिर भेलकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता जब भी शादी के ल‌िए कहती वह उसे टाल देता।

वर्ष 2013 में शादी के लिए दबाव डालने पर हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली, लेकिन अपने घर नहीं ले गया। यही नहीं रुड़की के एक प्राईवेट अस्पताल में गर्भपात भी कराया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता ने परिजनों पर
विवेचनाधिकारी अजय पसबोला ने बताया कि आरोपी भेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने भेलकर्मी के परिजन पर भी आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें