फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से चाचा ने किया बलात्कार

Sun, 05 Oct 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते के चाचा ने समाज को शर्मसार करते हुए अपनी छह बरस की मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पथरी इलाके में रहने वाले पेशे से किसान की छह वर्षीय बेटी शनिवार शाम से गायब हो गई थी। स्कूल ड्रेस में रही मासूम की तलाश में परिजन एवं ग्रामीण जुट गए।

काफी देर तलाश के बाद किशोरी को गांव के ही शिवमंदिर के पास एक खेत से बदहवास हालत में बरामद किया गया। किशोरी की नाजुक हालत देखकर सभी आनन-फानन में उसे लेकर गांव के ही एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए।

इलाज के बाद रविवार सुबह जब किशोरी की हालत ठीक हुई तो उसने घटना की जानकारी माता-पिता को दी।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती है मासूम

इसके बाद परिजन उसे ग्रामीणों के साथ थाने ले गए और उसके साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि रिश्ते के देवर ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया है। बताया कि मासूम को बदहवास स्थिति में देखकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने दबिश देकर आरोपी कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मासूम का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वह गांव के ही एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है।

आरोपी की पत्नी युवक के साथ चली गई
आरोपी कंवरपाल की पत्नी करीब ढाई माह पूर्व पास के एक युवक के साथ चली गई थी। तब से महिला और युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पति ने युवक के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें