महज ग्यारह साल की मासूम से जिस्मफरोशी कराने का मामला सामने आया है। मासूम मूल रुप से बिहार की रहने वाली है और उसका परिवार दिल्ली में रहता है।
रविवार को मानव तस्करी निरोधक दस्ते को सूचना मिली कि राजलोक विहार कनखल के घर एक मासूम से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घर में छापा मारकर मासूम को बरामद कर लिया और महिला उर्मिला को हिरासत में ले लिया।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा के सामने मासूम ने बताया कि एक महीने पूर्व महिला उसे अपने साथ लेकर आई थी और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर परिवार की हत्या करवा देने की धमकी दी जा रही थी।
एसपी सिटी ने बताया कि मासूम की बहन को भी एक दूसरी महिला ले गई है, उसके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। परिजन से भी संपर्क साधने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है कि मासूम बिहार के नालंदा की रहने वाली है।