देहरादून पुलिस ने मंगलवार को एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ललित उर्फ अमित गुप्ता राजस्थान का रहने वाला है। ललित की गिरफ्तारी होने से पुलिस के हाथ बढ़ी सफलता लगी है।
सात चोरियों का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद ललित ने देहरादून में हुई सात चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ललित की सूचना पर पांच लाख 87 हजार रुपए बरामद करने की कोशिश में लगी है।
बताया गया कि ललित हरिद्वार के होटल में रहकर देहरादून में चोरी करता था। इसके साथ ही पटेलनगर की कश्मीरी कॉलोनी में एक गारमेंट्स की दुकान में चोरी होने की खबर भी है।