फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में 'प्रेमिका' का जीजा भी धरा गया

Tue, 25 Nov 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते माह रुद्रप्रयाग में मिले मृत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमिका के जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि मामले में शामिल भीम दत्त पुत्र पूर्णा दत्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त कथित प्रेमिका का जीजा है। वह 24 अक्तूबर को अपनी ससुराल आया था।

प्रेमिका से गया था मिलने
27 अक्तूबर की सुबह जिला मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में बने कमरे में चोपड़यूं (पौड़ी) निवासी योगेश बहुगुणा (21 वर्ष) पुत्र अनिल बहुगुणा का शव बरामद हुआ था। योगेश देहरादून की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था।
विज्ञापन


बताया गया था कि वह दीपावली की छुट्टी के बाद देहरादून से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के निकट एक गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के घर और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके लिए श्रीनगर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई थी।

मंगेतर पहले है गिरफ्तार
पूछताछ में युवती की सगाई होने की बात भी सामने आई थी। मामले में पुलिस ने युवती के मंगेतर जीतेंद्र पैन्यूली निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक योगेश के भाई कृष्ण ने पुलिस को दी गई तहरीर में जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव की युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120(बी) व 201 में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें