फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने इलाहाबाद बैंक का एटीएम तोड़ा

Tue, 25 Nov 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहु प्लाजा में सोमवार देर रात चोरों ने इलाहाबाद बैंक का एटीएम तोड़ दिया। उसमें से कैश निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सिक्योरिटी लॉक काफी मजबूत होने के कारण चोर सेफ नहीं खोल सके, जिस कारण कैश नहीं निकल सका।
विज्ञापन


सुबह जब इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और कर्मियों को मिली तो सहायक मैनेजर राजेश कु मार सरीनने पुलिस को शिकायत दी। त्रिकुटा नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाहु प्लाजा में इलाहाबाद बैंक का एटीएम है। सोमवार रात को चोरों ने एटीएम में सेंध लगाई और एटीएम को तोड़ डाला। सिक्योरिटी लॉक काफी मजबूत होने के कारण चोर उसे खोलने में विफल रहे। उन्होंने एटीएम को तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन इसमें भी वे असफल रहे।
विज्ञापन


आखिरकार उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। सुबह राहगीरों ने देखा तो बैंक से संबंधित लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि  जल्द ही आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें