फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएपीएमटी फर्जीवाडे़ में एक और गिरफ्तार, जल्द होंगे और खुलासे

Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
यूएपीएमटी परीक्षा फर्जीवाडे़ में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की के इस आरोपी के स्थान पर गिरोह का मास्टर माइंड डॉ. प्रहलाद परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल परीक्षा में सात अगस्त को यह फर्जीवाड़ा सामने आया था। उस समय नौ मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार करने के साथ तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। चौथा मुकदमा हरिद्वार में दर्ज हुआ था। बाद में एसएसपी ने इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।

फर्जीवाडे़ में 12 लोग अभी फरार हैं। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से मोहम्मद अदनान निवासी खाता खेड़ी थाना झबरेड़ा (हाल निवासी भारत नगर रुड़की) को पकड़ा है।
विज्ञापन


अदनान के स्थान पर डॉ. प्रहलाद परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। डॉ. प्रहलाद मेडिकल परीक्षा में सोल्वर के रूप में काम करता था। वह प्रति अभ्यर्थी डेढ़ से दो लाख रुपये वसूलता था। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें