फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, नग्नावस्था में मिली लाश

Sun, 21 Dec 2014 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी लेने जंगल गई विवाहिता की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार देर रात आम के बाग से नग्नावस्था में शव बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खटीमा से लगे गांव की विवाहिता (40) अपने पति के साथ शुक्रवार सुबह नौ बजे लकड़ी बीनने गई थी। दोनों लकड़ी लेकर दोपहर बाद घर आ गए।

सिर और चेहरे पर किया वार
महिला यह कह कर फिर लकड़ी लेने गई कि शेष बची लकड़ी भी ले आती हूं। शाम तक घर नहीं लौटने पर पति ने ग्रामीणों को साथ लेकर तलाश शुरू कर दी।

देर रात्रि चांदा गांव के निकट के बाग में अर्द्ध नग्नावस्था में महिला का शव पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरों पर वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज लिया है।

पति ने जताया रेप का शक
पुलिस को सौंपी तहरीर में मृतका के पति ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


कहा कि गहन जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपी शीघ्र पुलिस के कब्जे में होंगे। लोगों को आशंका है कि महिला ने आरोपियों को पहचान लिया होगा, तभी उसकी हत्या कर गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें