फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को तमंचे की नोंक पर लूटा

Sun, 21 Dec 2014 01:28 AM IST
बहेड़ी/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक सवार से तमंचे की नोंक पर एक तोला सोने के जेवर और 35 सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देवरनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम रहपुरा घनश्याम निवासी देवेश मौर्या अपनी पत्नी के साथ बाइक से बरेली से गांव लौट रहे थे। शुक्रवार शाम रहपुरा घनश्याम के पास सिंचाई विभाग की कोठी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

देवेश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उनकी पत्नी से करीब एक तोला के जेवर उतरवा लिए। देवेश की जेब में रखे करीब 35 सौ रुपये ,एटीएम और मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ देवरनियां थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें