फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरांती से गला रेतकर कक्षा दो की छात्रा की नृशंस हत्या

Wed, 15 Apr 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल से सटे इंडस्ट्रियल पार्क-टू में बंद फैक्ट्री में कक्षा दो की छात्रा की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी दरांती बरामद की है। जबकि हत्या किसने की और इसकी वजह क्या है। इसका पता नहीं चल पाया है। हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई निवासी रामगोपाल इंडस्ट्रियल पार्क-टू में कई दिन से बंद पड़ी एक फैक्ट्री में चौकीदारी करता है। दिन में वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है।

इसकी दो बेटियां और एक बेटा पास के गांव में प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाते थे। पत्नी घर पर रहती है। फैक्ट्री मालिक महेंद्र सिंह (निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर) इन दिनों बगल के एक प्लाट में निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे रामगोपाल दिहाड़ी पर गया। पत्नी भी ब्लाउज सिलवाने पति के साथ चली गई। बड़ा बेटा रंजीत व बेटी शिवानी स्कूल चले गए। जबकि कक्षा दो में पढ़ने वाली रोशनी घर पर रही।
विज्ञापन

बच्चे स्कूल से लौटे तो देखी खून से सनी लाश

दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बेटा-बेटी स्कूल से घर लौटे तो छोटी बहन का खून से लथपथ शव पहली मंजिल के कमरे पर दरी पर पड़ा था। इसे देखकर वह दोनों तुरंत वापस भागे और पास की दुकान में पहुंच दुकानदार को वाकया बताया। इससे पहले दुकानदार पुलिस को सूचना देता मां भी पहुंच गई। बदहवास बेटा-बेटी को देखकर मां दौड़ी-दौड़ी घर पहुंची।

सूचना पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ क्राइम कुलदीप असवाल, सिडकुल एसओ ऋतुराज सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे और फैक्ट्री की जांच करवाई। कमरे से पुलिस को खून से सनी दरांती मिली है।

इसी बीच सूचना पर पिता भी पहुंच गया। होमीसाइड सेल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं एसओजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें