फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी किट के साथ मिली लापता मासूम की नग्न लाश

Tue, 06 May 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जिले के कालाढ़ूगी क्षेत्र में पांच दिन से लापता छात्रा का शव नग्न अवस्था में सोमवार को चकलुवा से सटे गदगदिया रेंज के जंगल में बरामद हुआ।
विज्ञापन


मौके से मिले प्रेगनेंसी किट और सिर के नीचे कपड़े से इस आशंका बल मिल रहा है कि गर्भवती का पता चलने पर उसकी हत्या कर दी गई।

पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम

परिजनों ने भी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले को हत्या मानकर जांच में जुट गई है। शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल से हत्या की वजह कुछ साफ हो सकती है।

30 अप्रैल को घर से हुई थी लापता

मूल रूप से यूपी के जिला रामपुर निवासी व्यक्ति का परिवार पिछले एक वर्ष से प्रतापपुर चकलुवा में रघुवीर सिंह के फार्म हाउस पर काम कर रहा है।

बीते 30 अप्रैल उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह घर से लापता हो गई। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। दो दिन तक परिजन उसे खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पिता ने 2 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई।

उधर, वनकर्मियों ने सोमवार को चकलुवा प्रतापपुर से सटे गदगदिया रेंज के जंगल में शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह गल चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शव की पहचान उसी लापता छात्रा के रूप में की गई। सूचना पर एसएसपी विम्मी सचदेवा, एसपी सिटी पंकज भट्ट, फारेंसिक और एसओजी टीम के साथ घटनास्थल पहुंची।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के ‌लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसपी सचदेवा ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

घटनास्थल से मिला प्रेगनेंसी किट

शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एसीपी पंकज भट्ट, सीओ मिथिलेश कुमार सिंह, कोतवाल टीआर वर्मा, एसओजी प्रभारी रविंद्र यादव देर शाम तक घटनास्थल पर डटे रहे।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्‍पीड़न

घटनास्थल पर छात्रा के शव के पास एक प्रेगनेंसी टेस्ट कार्ड भी बरामद हुआ है। इससे आशंका है कि शायद लड़की अवैध संबंधों के कारण गर्भवती हो गई थी।

प्रेगनेंसी किट में पॉजिटिव रिपोर्ट आना तो कहीं लड़की की मौत का कारण नहीं बन गई। पुलिस ये भी मान रही है कि शव के पास प्रेगनेंसी टेस्ट किट जांच की दिशा मोड़ने के लिए भी रखी जा सकती है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा सच

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कुछ बताने की बात कह रही है। परिजनों के मुताबिक लड़की के मोबाइल पर सुबह 5 बजे एक कॉल भी आई थी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

सिर के नीचे क्यों रखे गए कपड़े
पुलिस के अनुसार छात्रा के सारे कपड़े उसके सिर के नीचे मोड़ कर रखे गए थे, जिसकी वजह समझ नहीं आ रही है।

शरीर पर कोई जोर जबरदस्ती का भी निशान नहीं है।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

ये भी माना जा रहा है कि छात्रा ने किसी करीबी के बारे में ऐसा कुछ तो नहीं जान लिया जो उसे नहीं जानना चाहिए था। इसे भी पुलिस हत्या के पीछे की एक वजह मानकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें