हरियाणा के फतेहाबाद की एक युवती ने युवक पर फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर उसे अश्लील बनाते हुए ब्लैकमेल करने और दुराचार करने का आरोप लगाया है।
युवती ने उससे पैसे भी ऐंठने के आरोप लगाए हैं। फतेहाबाद शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने 28 अप्रैल को उससे जबरदस्ती शादी भी की और सिरसा पुलिस के माध्यम से प्रोटेक्शन भी हासिल कर ली।
वहां सेफहाउस से उसके परिजन उसे वापस लेकर आए।
अपहरण कर दुराचार भी करता रहा
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट बना हुआ है।
उसने बताया कि सिरसा निवासी नरोत्तम सोनी, बीघड़ निवासी मलकीत व सोनू और भूना निवासी राजू ने उसके फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर लिए और ट्रिक के माध्यम से इनको न्यूड बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
उक्त युवकों ने पहले उससे रुपये मांगे, उसने उनको रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और नरोत्तम सोनी दिसंबर 2013 से लेकर 28 अप्रैल 2014 तक उसे बार-बार प्रताड़ित करता रहा और उससे दुराचार करता रहा।
फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर फोटोशाप से किया न्यूड
जब इन लोगों की हद हो गई तो उसने यह बात अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
शहर पुलिस ने युवती की शिकायत पर उपरोक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि राजू ने उसकी फेसबुक से फोटो डाउनलोड कर लिए और ट्रिक के माध्यम से इनको न्यूड बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मकान मालकिन की लड़की से शादी भी रचाई
संन्यास आश्रम रोड पर दुकानदार गौतम उर्फ नरोत्तम सोनी ने 28 अप्रैल को अपने मकान मालकिन की लड़की से सिरसा जाकर शादी रचा ली थी।
दोनों ने सिरसा में पुलिस को शिकायत देकर अपने परिजनों से खतरा बताया था। पुलिस ने इन्हें प्रोटेक्शन भी दे दी थी और सेफहाउस रहने भेज दिया।
अगले दिन ही पीड़िता के परिजन सेफहाउस पहुंचे और युवती को समझाया। युवती को वह अपने साथ यहां ले आए।
एक दूसरी घटना में असम पुलिस और भट्टूकलां पुलिस ने गांव मानावाली के एक घर से असम की एक किशोरी बरामद की है। किशोरी को 80 हजार रुपये में बेचा गया था।