दादी के साथ झोपड़ी में सो रही छह साल की एक बच्ची को तीन बदमाश अपहरण कर ले जाने लगे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि बच्ची की जान बच गई। जानिए, पूरा मामला...
गणेशपुर निवासी पिंटू का भाई बजरंगी और मां कौशल्या सोलानी पार्क के समीप झोपड़ी में रहते हैं। वहीं उनकी चाय की दुकान है। पिंटू की छह साल की बच्ची सिमरन छुट्टी में अपनी दादी कौशल्या के पास आई हुई है। रात को बच्ची दादी के पास सोई हुई थी।
21 जून की रात करीब 12 बजे तीन बदमाश झोपड़ी में घुसे और बच्ची को उठाकर ले जाने लगे। इसी बीच एक बदमाश का पांव दादी के पांव से टकरा गया। आंख खुली तो तीन अनजान लोगों को देखकर दादी ने शोर मचा दिया।
फिर क्या हुआ बदमाशों का जानिए
- फोटो : amar ujala
इसे सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग उठे और उन्होंने बच्ची लेकर भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि इसके दो साथी भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने दबोच गए बदमाश की पहले जमकर पिटाई की। इसी बीच गणेशपुर से पिंटू भी पहुंच गया।
सूचना पर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली और बदमाश को लेकर कोतवाली पहुंच गए। जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।
बच्ची के पिता पिंटू ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अमित कुमार नई बस्ती, रुड़की का रहने वाला है। इसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।