फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने चाकू से गोदकर ले ली मालिक की जान, फिर खुद पहुंच गया पुलिस स्टेशन

Fri, 23 Jun 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
cctv footage - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक नौकर ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके अपने मालिक को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बताया कि उसने क्यों मारा मालिक को, जानिए...
विज्ञापन

  
कसेरा लाइन निवासी 32 वर्षीय विशाल गोयल की भारत गैस एजेंसी में छोई के श्यामपुर निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र सिंह कड़ाकोटी पुत्र धन सिंह कड़ाकोटी डेढ़ साल पहले काम पर लगा था। हेराफेरी के आरोप के चलते विशाल ने मंगलवार को उसे नौकरी से निकाल दिया था।

22 जून की सुबह साढ़े नौ बजे विशाल गोदाम के ऑफिस में बैठे थे। इस बीच धन सिंह आया और एजेंसी की ड्रेस जमा करने के बाद विशाल के चैंबर में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने एजेंसी में जमा अपनी बाइक लौटाने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिर नरेंद्र ने निकाला चाकू और किए ताबड़तोड़ कई वार

accuse narendra - फोटो : amarujala
इस पर विशाल ने हेराफेरी की रकम वापस करने पर ही बाइक लौटाने की बात कही। इतने में अचानक नरेंद्र ने जेब से चाकू निकाला और विशाल पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

विशाल कुछ समझ पाते वह वार करता रहा। विशाल बचने के लिए बाहर की ओर भागे, लेकिन गिर गए। इसके बाद नरेंद्र ने चाकू से तीसरा वार कर दिया। विशाल लहूलुहान हो गए। एजेंसी के कर्मचारी यह सीन देख हक्के बक्के रह गए। उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

अधिक खून बह जाने के कारण उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दाहिने और फेफड़े में दो और बायीं ओर एक चाकू लगने से नस फट गई है। इस कारण खून नहीं रुक पा रहा है। काशीपुर प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवा व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही रामनगर के व्यापारी सन्न रह गए। शोक में बाजार बंद हो गया। इसके बाद शव को संयुक्त चिकित्सालय लाकर पोस्टमार्टम किया गया। शाम चार बजे स्थानीय शमशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया। इससे पहले ही नरेंद्र सिंह खुद कोतवाली पहुंच गया था और पुलिस को वारदात की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया। उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें