फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से अपहरण कर लाई मासूम को 45 हजार में बेचा, सच जानकर आपकी रूह कांप जाएगी

Mon, 07 May 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
रेप - फोटो : self
विज्ञापन

कोलकाता से अपहरण कर बेची गई नाबालिग किशोरी को जिस्मफरोशी के लिए रुड़की एक व्यक्ति को 45 हजार रुपए बेचा था। आगे का सच जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन


कलियर निवासी एक व्यक्ति की निशानदेही पर रुड़की से बरामद कर लिया है। किशोरी और आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को कोलकाता पुलिस अपनी साथ ले गई है। बताया गया है कि कोलकाता में गिरफ्तार एक महिला ने खुलासा करते हुए जानकारी दी थी कि उसने अपहरण की गई एक युवती को कलियर क्षेत्र के युवक को 45 हजार रुपये में बेचा था। 

सोमवार को गार्डन रिच पुलिस स्टेशन कोलकाता की टीम कलियर थाने पहुंची और कलियर पुलिस को अवगत कराते हुए कोलकाता के गार्डन रिच पुलिस स्टेशन केएसआई सुद्धानंद सरकार ने बताया कि कोलकाता से युवतियों को अपहरण करने के मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें से एक नाबालिग किशोरी कलियर क्षेत्र के महमूदपुर निवासी एक युवक के पास है। नाम के आधार पर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने आरोपी युवक को कलियर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी को खरीदने वाला व्यक्ति मौके से फरार

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि किशोरी को जिस्मफरोशी के लिए रुड़की एक व्यक्ति को 45 हजार रुपए बेचा था। कोलकाता पुलिस और कलियर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर आरोपी युवक की निशानदेही पर नाबालिग किशोरी रुड़की रेलवे स्टेशन के समीप बरामद कर लिया है। नाबालिग किशोरी को खरीदने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि नाबिलग किशोरी को बरामद कर दोनों को हरिद्वार पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया है। जिस व्यक्ति को किशोरी बेची गई थी, उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। कोलकाता गार्डन रिच पुलिस स्टेशन के एसआई सुद्धानंद सरकार ने बताया कि कोलकाता से कई युवतियां गायब है। जिनके अपहरण के कई मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने कोलकाता से ही एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपहरण की गई युवतियोंको अलग अलग जगहों पर बेचा है। कोलकाता पुलिस ने दो युवतियों को दिल्ली से बरामद किया है और एक किशोरी को कलियर निवासी एक युवक को बेचा था। नाबालिग किशोरी को रुड़की से बरामद कर लिया है और बाकी युवतियों की तलाश जारी है। दोनों को कोलकाता पुलिस अपनी साथ ले गई है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवराज शर्मा, एसआई सुद्धानंद सरकार,विपेंद्र रावत, अजित तोमर, रविंद्र राणा और कोलकाता से आई टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें