एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने युवती की फेसबुक आईडी बनाकर फोटो पर टिप्पणी कर दी।
यही नहीं उस फर्जी आईडी पर युवती की फोटो अपलोड करके भी ऐसी टिप्पणी लिखी जिससे हर कोई उन्हें प्रेमी युगल समझ लें।
पीड़िता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत सिरफिरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक पुलिस उसकी पहचान गुप्त रखे हुए है।
युवती के रिश्तेदार के गांव का रहने वाला है आरोपी
पुलिस
- फोटो : file photo
सोमवार को कनखल थाने पहुंची क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एमकॉम तक पढ़ी युवती ने बताया कि उसके नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसका संचालन एक युवक कर रहा है।
युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से उसकी फर्जी आईडी पर डाली गई फोटो पर टिप्पणी की है और खुद ही उस फर्जी आईडी से अपनी आईडी पर अपलोड फोटो पर भी टिप्पणियां की हैं। युवती ने बताया कि इस फर्जी आईडी से समाज में उसकी काफी बदनामी हो रही है। परिवार के लोग भी इस बात से काफी आहत हैं।
युवती ने बताया कि फेसबुक आईडी पर टिप्पणी कर रहा युवक उसके रिश्तेदार के गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि युवक पथरी के एक गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश कर रहे हैं।