देहरादून की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम नाबालिग की बरामदगी के लिए पंजाब रवाना हो गई है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि 20 दिन पूर्व उसकी बेटी अचानक गायब हो गई। नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कहा कुछ दिन पूर्व उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया। जिस पर उसकी बेटी ने बात की।