फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रेमी रेप करता रहा, फिर दोस्त ने बुझाई हवस

Fri, 10 Apr 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आफिस में दोस्ती कर युवती से पहले उसके प्रेमी ने 3 साल रेप किया। धोखा खाई युवती जब दोस्त के पास गई तो उसने भी 2 साल तक रेप किया। मामला, चंडीगढ़ में सामने आया। यहां आफिस में दोस्ती कर युवती को प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुराचार करता रहा। इसी बीच युवक की सगाई हो गई और इसका फायदा उठाकर उसके दूसरे दोस्त ने उसी युवती को झांसे में अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


उसने हमदर्दी जताई, फिर प्यार में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसने भी करीब दो साल तक दुराचार किया। युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने ऊना निवासी पहले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हरियाणा निवासी दूसरा आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

पहला प्रेमी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-22 में पीजी में रहने वाली ऊना निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि वह कुछ साल पहले जॉब करने चंडीगढ़ आई थी। इसी दौरान ऊना निवासी अश्विनी से उसकी दोस्ती हुई और उसने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुराचार किया, लेकिन बाद में दूसरी लड़की से सगाई कर ली।

इसके बाद अश्विनी के हरियाणा निवासी एक दोस्त ने युवती के प्रति हमदर्दी का नाटक किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्यार के जाल में फंसाने लगहा। कहा कि वह अश्विनी को उससे शादी के लिए समझाने की कोशिश करेगा और यदि अश्विनी नहीं माना तो वही उससे शादी कर लेगा।

युवती ने भरोसा जताया, लेकिन वह अश्विनी को तो समझा नहीं पाया, बल्कि उसे ही अपने प्यार के जाल में फंसाता चला गया। यह युवक भी सेक्टर-34 में पढ़ाई करता है। युवती भी उसके जाल में फंस गई। इसी का फायदा उठाते हुए इस युवक ने भी उससे करीब दो साल तक दुराचार किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद ही युवती ने शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल, अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें