फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि शर्मसार: विक्षिप्त महिला से किया गैंगरेप

Fri, 17 Apr 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल के रामनगर में इंसानियत को शर्मसार करते हुए दो युवकों ने एक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप किया। पुलिस ने एक बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


क्षेत्र में 40 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला आए दिन इधर-उधर घूमती रहती है। बुधवार रात बेलगढ़ निवासी शिवराम और सूरज इस विक्षिप्त महिला को बहलाकर अपने साथ गुलरघट्टी स्थित एक खंडहर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना
इसी बीच किसी राहगीर ने उन्हें बलात्कार करते देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए  एसआई आरसी डौढियाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को आता देख सूरज मौके से फरार हो गया जबकि शिवराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर शिवराम के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि फरार सूरज की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को मेडिकल
एसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि विक्षिप्त महिला को शुक्रवार को एसडीएम के समक्ष पेश कर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में मेडिकल करा देहरादून भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें