राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां एक युवती को सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी डालनवाला क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। मामले में देर रात डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी गई। तीन आरोपी युवती के परिचित बताए गए हैं।
गाजियाबाद की पीड़िता को कार में उसके परिचित अगवा कर ले आए थे। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसे डालनवाला क्षेत्र में बेहोशी की हालत में फेंक दिया। युवती को परिजनों ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया था।
होश आया तो पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। मंगलवार शाम परिजनों के साथ पीड़िता ने कोतवाली आकर घटना की जानकारी दी। डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए गाजियाबाद स्थानांतरित किया जाएगा।