मैक्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी के खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई है। यह शॉपिंग विदेशी मुद्रा में की गई है। साइबर थाने ने जीरो अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना डालनवाला कोतवाली को स्थानांतरित की गई है।
राजपुर के चंद्रलोक निवासी मैक्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी जगदीप सिंह नामधारी की तरफ से यह अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बताया कि 10 मई को उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से बिना उनकी सहमति के अलग-अलग किश्तों में विदेशी मुद्रा में एक लाख 35 हजार की शॉपिंग की गई।
साइबर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर विवेचना स्थानांतरित कर दी है। हालांकि घटनास्थल तो राजपुर थाना क्षेत्र का है, लेकिन आईटी एक्ट की धारा होने के कारण विवेचना इंस्पेक्टर ही कर सकता है। नामधारी पहले एक्सिस बैंक में नौकरी कर चुके हैं।