फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर झाड़ियों में फेंकी युवक की लाश, सनसनी

Wed, 10 Dec 2014 06:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के मंसा देवी रेलवे फाटक से पहले हरिद्वार बाईपास मार्ग पर किसी ने पुलिस को झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

छानबीन करने पर झाड़ियों के पास घास में खून के धब्बे नजर आए। मृत युवक ने जींस और स्वेटर पहन रखा था। पैर में जूते नहीं थे। सिर पर चोट के चलते चेहरा खून से सना था। उम्र 22 से 25 वर्ष के आसपास  है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई कि कहीं हत्या करने के बाद हत्यारे शव यहां फेंककर चले गए हों। फिलहाल शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

हथेली पर वीके और उंगलियों में गुदा है विशाल
मृत युवक की दायीं हथेली पर अंग्रेजी में वीके और अंगुलियों में क्रमवार विशाल गुदा हुआ है। हुलिए से मृतक मैदानी क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

अवैध संबंधों के इर्दगिर्द घूम रही शक की सुई

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक की जींस की जीप खुली हुई थी। अंडरवियर और बनियान नहीं थे। प्रतीत हो रहा है कि मृत युवक को आननफानन में कपड़े पहनाएं हों। ऐसे में शक की सुई अवैध संबंधों के इर्दगिर्द भी घूम रही है।

शिनाख्त को केबल टीवी का सहारा
पुलिस ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त के लिए केबल टीवी का सहारा लिया है। केबल टीवी में मृत युवक से संबंधित सूचना प्रसारित की जा रही है। आसपास के थाने और चौकियों में भी वायरलेस से मैसेज भेजा गया है। किसी युवक की गुमशुदगी दर्ज हो तो कोतवाली में संपर्क में करें।

सड़क हादसा भी संभव
पुलिस का मानना है कि युवक की मौत की वजह हादसा भी हो सकती है। आशंका जताई कि हरिद्वार बाईपास मार्ग पर रात को पैदल आ रहा होगा, पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। सिर पर चोट लगने से शायद मौत हो गई। उपनिरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि हत्या या हादसा अभी प्रमाणिक कुछ नहीं है। शिनाख्त और जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें