नशे में वाहन चलाने के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान तीन युवक सीपीयू कांस्टेबल से भिड़ गए। गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। इनमें से एक युवक जिला पंचायत सदस्य का बेटा बताया गया है।
सिटी पेट्रोल यूनिट के जवान मंगलवार रात घंटाघर पर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे थे। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर एक कार को रोका गया।
कार चालक आदेश चौहान नशे में पाया गया तो सीपीयू उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई। यहां किसी बात पर कार सवार दो युवक सीपीयू के जवान से भिड़ गए। हंगामा होने पर मौके पर लोग जुट गए। शहर कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।