जब अदालत में ये बात सामने आई तो दुराचार, धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को रिहा कर दिया गया। जानें, पूरा मामला...
मामला वर्ष 2016 का वसंत विहार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने रेलवे कॉलोनी चंदौसी उत्तर प्रदेश निवासी रवि सागर के खिलाफ थाना वसंत विहार में दुराचार सहित कुछ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। उसने बताया कि अपने पति व परिवार से टेन्शन के चलने वह आरोपित रवि सागर के संपर्क में आई और उससे दोस्ती हो गई।
दोस्ती के दौरान दोनों किराए के कमरे में साथ रहे। रवि ने उसे शादी का झांसा दिया। इस पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया, लेकिन आरोपी ने बाद में उससे शादी से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।