फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के ना कहने पर भाई ने दरांती से किया सिर पर हमला

Fri, 28 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
उत्तरकाशी में एक भाई को अपनी बहन की ना इतनी नागवार गुजरी कि उसने उस पर दरांती से ताबड़तोड़ दो वार कर दिए। 
विज्ञापन


विकासखंड के बगोरी गांव के खोड में रहने वाले एक भाई ने अपनी छोटी बहन पर दरांती से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किशोरी को उसकी बहनों ने 108 सेवा की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

पानी न देने पर हुआ विवाद

Demo Pic
घटना बुधबार सांय करीब 6 बजे की है। कुमारी मनोजा (17) साल अपनी बहनों के साथ घर में बैठे थे। इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने मनोजा से पीने का पानी मंगाया। बताया जा रहा है पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसके सौतेले भाई शीशपाल ने गुस्से में आकर दरांती से सिर और पीठ पर वार कर डाला।

बहिन पर हमला देख पास खड़ी मनोजा की बड़ी बहन कविता ने बीच बचाव किया और घायल मनोजा को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया।  डॉक्टर योगिता ने बताया की किशोरी के सिर और पीठ पर चोटें है। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनोजा की बड़ी बहन कवित्ता ने इलाके के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की मांग की है। राजसव उपनिरीक्षक उपेंद्र महंत ने बताया की युवती की बहन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कानूनी कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें