फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर खाड़ी देशों से आए दो यात्रियों की मौत, हड़कंप

Fri, 28 Apr 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को दो यात्रियों की मौत होने से अफरातफरी मच गई। अमीनाबाद निवासी सूफियान (35) ओमान एयर की फ्लाइट से सुबह मस्कट पहुंचे थे। जबकि गोरखपुर की रहने वाली कैलाशी (45) सऊदिया एयरलाइंस के विमान से राजधानी पहुंची थीं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर यात्रियों को इलाज देने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मोहम्मद सूफियान को ह्रदयरोग था। उनकी हार्ट फेल होने से मौत हो गई। जबकि कैलाशी को फेफड़ों की बीमारी थी, इसलिए जब वह गश खाकर गिरीं तो उनके मुंह से झाग भी निकला। दोनों यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही दम तोड़ दिया।

ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या डब्ल्यूवाई 231 से अमीनाबाद निवासी मोहम्मद सूफियान यात्रा कर रहे थे। वह गुरुवार सुबह 6.30 बजे मस्कट से एयरपोर्ट के टी-1 टर्मिनल पहुंचे थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण ने बताया कि इमिग्रेशन के दौरान मोहम्मद सूफियान बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य यात्रियों ने बताया कि मौकेपर एम्बुलेंस ही नहीं मिली। काफी देर बाद जब एम्बुलेंस पहुंची तो उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर बोलीं, यात्री को अस्पताल लाया ही नहीं गया

सऊदिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी-890 से गोरखपुर की रहने वाली कैलाशी जेद्दा से लखनऊ आ रही थीं। संजय नारायण ने बताया कि शाम पांच बजे एयरलाइंस से आगमन हॉल में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी। मौके पर डॉक्टरों को भेजा गया।

जहां से 108 एम्बुलेंस की मदद से यात्री को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिवारीजन दूसरे अस्पताल ले गए। हालांकि लोकबंधु अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि कैलाशी को अस्पताल लाया ही नहीं गया।

वहीं घरवालों ने एयरपोर्ट प्रशासन पर बेवजह लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने कहा कि लापरवाही के चलते मौत हुई है।

...जबकि एक को मरने के बाद लाया गया हॉस्पिटल
लोकबंधु अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता यादव ने बताया कि सुबह करीब सात बजे पेशेंट मोहम्मद सूफियान को लाया गया था।

उसकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी, घरवाले यह बात मानने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद परिवारीजन मृतक को लेकर गए। रही बात दूसरी पैसेंजर की तो ऐसी किसी महिला यात्री को लोकबंधु नहीं लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें