फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से मना किया तो प्रेमिका को तेजाब से जलाया

Sun, 30 Nov 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंहनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में निकाह से मना करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को बहाने से बुलाकर उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से युवती का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। 40 फीसदी झुलसी युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्रेमी के भी हाथ-पैर पर तेजाब गिरने से वह भी झुलस गया। पुलिस ने भाग रहे प्रेमी को बस स्टैंड से दबोच लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

असालतपुरा, मुरादाबाद निवासी फरान उर्फ आशु पुत्र मोहम्मद जान का दिल्ली में जींस बनाने का कारखाना है। जसपुर क्षेत्र निवासी युवती (22) कारखाने में बटन-चेन लगाने का काम करती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों में ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक महीने पहले युवती परिवार के साथ जसपुर आ गई। उसने यहां आकर अपने प्रेमी का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। दो दिन पहले फरान ने ऊधमसिंह पहुंचकर युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती और परिजनों ने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन

झांसा देकर बुलाया और उड़ेल ‌दिया तेजाब

युवती के मना करने से क्षुब्ध होकर उसने युवती को आखिरी बार मिलने का झांसा देकर शनिवार को ईदगाह रोड पर बुलाया और उस पर तेजाब उडे़ल दिया।

युवती के बचाव करने के दौरान थोड़ा तेजाब युवक पर भी गिर गया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड से दबोच लिया।

आनन-फानन में युवती को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। सर्जन डॉ. एसके उप्रेती के अनुसार युवती 40 फीसदी झुलसी है। तेजाब से उसकी आंखों को खतरा हो सकता है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस हिरासत में फरान ने बताया कि तेजाब उसने मोहल्ला सेलमपुरी (दिल्ली) में एक दुकान से चुराया था। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307, 326 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें