फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Sat, 29 Nov 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी से अवैध संबंध में बाधा बने भाई को रास्ते से हटाने के लिए साथियों संग मिल कुल्हारी से काट डाला। यह खुलासा हांसी पुलिस ने जांच के बाद किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी से 6 दिन पूर्व लापता हुए जमावड़ी के एक युवक सुरेंद्र नायक उर्फ शीलू (31) के लापता होने की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर आरोपी पांच युवकों जमावड़ी निवासी संसार नायक, अनिल, राहुल, सोनू तथा अमित के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक जमावड़ी निवासी जोगी राम का पुत्र सुरेंद्र नायक उर्फ शीलू 22 नवंबर को कृष्णा कॉलोनी से लापता हो गया था। इस संबंध में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार रात गुमशुदगी की सच्चाई सामने लाकर जमावड़ी के पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए पूरी कहानी का भंडाफोड़ कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर सुरेंद्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चचेरे भाई की पत्नी से अवैध संबंध

हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सुरेंद्र की मौसी की शादी उसके चाचा रामकुमार से हुई थी। पुलिस के मुताबिक संसार के अपने चचेरे भाई सुरेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध थे।

इसी के चलते उसने सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। योजना को अंजाम देते हुए संसार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिल कर सुरेंद्र की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद उसे कोर्ट परिसर के पीछे सेक्टर 5 में मिट्टी में दफन कर दिया।

सिटी पुलिस ने इस संबंध में हत्या के मुख्य आरोपी संसार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम कॉल ने दिया कातिल का पता

सुरेंद्र के मोबाइल फोन पर आई अंतिम कॉल उसके कातिल का पता दे गई। पुलिस ने सुरेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें अंतिम कॉल उसके चचेरे भाई संसार की थी। पुलिस ने संसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सकपका गया। पुलिस ने संसार से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस के मुताबिक संसार ने बताया कि उसी ने सुरेंद्र को फोन कर हांसी बुलाया था।
 
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र सांप काटने पर झाड़ा लगाता था। झाड़ा लगाने के बहाने से संसार ने सुरेंद्र को कृष्णा कॉलोनी बुला लिया और उसे साथ लेकर सेक्टर 5 के खाली प्लाटों में चले गए। वहां साथियों संग कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर शव को वहीं मिट्टी में दबा दिया।

पत्नी की भूमिका की भी होगी जांच
सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा है कि इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि हत्या के पीछे मृतक की पत्नी की भी साजिश थी या नहीं। उन्होंने बताया कि तमाम आरोपियों के गिरफ्तार होने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें