ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रेमनगर क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी का घर का ताला तोड़कर नकदी और ज्वेलरी पार कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों और फिंगर प्रिंट्स के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि विंग नंबर तीन निवासी संजीव कक्कड़ की प्रेमनगर क्षेत्र में ही मकान है। संजीव सोमवार सुबह एक शादी समारोह में शरीक होने देहरादून गए थे। घर पर मौजूद पत्नी करीब 11 बजे खरीदारी कुछ करने के लिए बाजार चली गईं। दोपहर तीन बजे जब पत्नी वापस घर पहुंचीं तो घर का ताला टूटा और कमरे का सामान बिखरा मिला। कमरे में रखी अलमारी से 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के फिंगर प्रिंट्स लेने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।