फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो फांसी पर झूल गया नौवीं का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने डांटा तो फांसी पर झूल गया नौवीं का छात्र
विज्ञापन

-स्कूल नहीं जाना चाहता था छात्र, मां ने इसी बात को लेकर लगाई थी डांट
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
स्कूल नहीं जाने पर मां की डांट से नाराज नौवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त मां घर पर नहीं थी। घर में मौजूद मुकेश के छोटे भाई-बहन के रोने की आवाज सुनकर घर पहुंचे पड़ोसियों ने मां और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी के अनुसार दूधली इंटर कॉलेज के पास रेखा नाम अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। रेखा दूधली इंटर कॉलेज में माली हैं। रेखा का बड़ा बेटा मुकेश इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। सोमवार सुबह वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। इस बात को लेकर रेखा ने उसे डांट दिया और अपने काम पर चली गईं। मुकेश का छोटा भाई और बहन घर पर थे। कुछ देर बाद मुकेश की बहन ने खिड़की से झांककर देखा तो मुकेश पंखे से लटक रहा था। यह देखकर दोनों भाई-बहन रोने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो मुकेश के फांसी लगाने की जानकारी हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने मुकेश की मां और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को पंखे के कुंडे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
देहरादून। केहरी गांव निवासी एक युवती ने सोमवार को विषैला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने युवती को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि केहरी गांव निवासी अशोक कुमार की 19 वर्षीय पुत्री रीतिका को बीती रात करीब दो बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से ही रीतिका की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। परिजनों के अनुसार रीतिका लंबे समय से बीमार थी और उसने गलती से कीटनाशक पी लिया था। हालांकि क्षेत्र में युवती के आत्महत्या करने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें