फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली एलईडी टीवी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स ने रायपुर क्षेत्र से एक नामी टीवी कंपनी के नकली एलईडी टीवी बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही गिरोह के कब्जे से 49 नकली टीवी भी बरामद किए हैं। एसटीएफ के अनुसार, गिरोह कोटद्वार स्थित फैक्ट्री में नकली टीवी बनाने के बाद दिल्ली में फर्जी लेवलिंग कर बेचता था।
एसटीएफ को पिछले कुछ समय से राजधानी में नकली एलईडी सप्लाई होने और बेचने की सूचना मिल रही थी। इस पर एसटीएफ ने इंस्पेक्टर संदीप नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पुष्टि होने के बाद शनिवार को एसटीएफ ने रायपुर स्थित सैम इंपोर्टर के गोदाम और दुकान में छापेमारी की। वहां 32 इंच के 49 नकली एलईडी टीवी, उनके कागजात, स्टैंड, स्पीकर और अन्य सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान खाड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी फईम अली और एमडीडीए कॉलोनी निवासी रियाज हैदर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कोटद्वार की केएमसी इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड में टीवी का निर्माण करते हैं। इसके बाद दिल्ली में टीवी पर नामी कंपनी का लेबल लगाकर और सॉफ्टवेयर डालकर बाजार में बेचते थे। टीम में एनके भट्ट, वेद प्रकाश भट्ट, बृजेंद्र चौहान, कैलाश नयाल, संजय कुमार, सुधीर केसला, दीपक चंदोला, संदेश यादव, महेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें