फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण के पंडाल में घुसी यूटिलिटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। व्यापार मंडल की ओर से शनिवार की रात में मुख्य बाजार में सड़क पर आयोजित देवी जागरण के दौरान अनियंत्रित यूटिलिटी पंडाल में घुस गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन चालक और उसके साथी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार रात को कालसी गेट स्थित मुख्य बाजार में जागरण चल रहा था। रात एक बजे सभी श्रद्धालु जागरण में माता का गुणगान कर रहे थे। तभी सैन्य क्षेत्र की ओर से आ रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई। जिससे पंडाल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के दौरान यूटिलिटी की चपेट में आकर राकेश पुत्र सूर्यवीर सिंह निवासी डाकपत्थर, आशीष मित्तल पुत्र पाल चंद्र मित्तल निवासी कालसी गेट और ध्रुव पुत्र मदन पाल निवासी डेरी फॉर्म कालसी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी कालसी में भर्ती कराया गया। जहां राकेश और आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि, ध्रुव को लेहमन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन में मौजूद चालक और उसके साथी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि घटना के समय चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में थे। वाहन को हनी पुत्र केके दामोदर निवासी हरिपुर चला रहा था जबकि, उसका साथी रवि वर्मा पुत्र फतेह सिंह निवासी कालसी गेट भी शराब के नशे में था। दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें