फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती का एलानिया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर सहित सभी केंद्र
विज्ञापन


सरधना के एक गांव में चार दिन पहले की घटना, नहीं लगा सुराग, नामजद तहरीर दी
एक युवक ने किया था कहीं दूसरी जगह रिश्ता करने पर अपहरण करने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का शादी से 11 दिन पहले ही एलानिया अपहरण कर लिया गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक धमकी देता आ रहा था कि यदि युवती का कहीं दूसरी जगह रिश्ता किया तो वह शादी से पहले ही उसका अपहरण कर ले जाएगा। परिजनों ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
अपहरण का यह मामला चार दिन पुराना है। युवती के परिजनों ने थाना सरधना पर दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। सार्वजनिक रूप से एलानिया धमकी देता था कि यदि उसकी शादी कहीं दूसरी जगह की तो वह उसे उठाकर ले जाएगा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने युवती का रिश्ता मुजफ्फरनगर में एक युवक से तय कर दिया। अगले सप्ताह शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। इसकी भनक युवक को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 15 नवंबर को आरोपी युवक गांव से ही युवती का अपहरण करके ले गया। दो-तीन दिन तो वह गुपचुप तरीके से युवती की तलाश में जुटे रहे कि कहीं युवती का अपहरण होने का पता युवती के ससुराल वालों को न चल जाए। लेकिन युवती का कहीं सुराग न लगने पर रविवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। परिजन व पुलिस दोनो ही गुपचुप तरीके से युवती को तलाश करने में जुटे हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि युवती के परिजनों ने तहरीर दी है। मामला अपहरण का है या प्रेस प्रसंग का, यह तो युवती की बरामदगी के बाद पता चलेगा। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें