ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
रेलवे रोड स्थित पुरानी जाटव बस्ती में दारोगा से मारपीट के मामले में नामजद आरोपी राहुल उर्फ तमंचा पुत्र टिंगू निवासी पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस के अनुसार कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच में एक नाबलिग का नाम भी प्रकाश में आया है, पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की।
जांच अधिकारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि तफ्तीश में बस्ती के एक नाबालिग का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद उसके परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग से पूछताछ की गई। विवेचना पूरी होने तक नाबालिग को क्षेत्र से बाहर नहीं जाने देने की हिदायत भी दी है। फरार राजेंद्र नेता और अभिषेक की तलाश को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अज्ञातों की पहचान के लिए भी कोशिशें जारी हैं।