फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबी दिल्ली निवासी नर्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबी दिल्ली निवासी नर्स की मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
दिल्ली निवासी युवती लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पैर फिसलने से गंगा में बह गई। उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे उसके दो साथी भी बह गए। मौके पर मौजूद दो विदेशी पर्यटकों ने साहस दिखाते हुए तीनों को बाहर निकाला। उनमें से युवती को एसपीएस राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती दिल्ली के ईएसआई अस्पताल में नर्स थी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार को शांति समिति कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर, झिलमिल पूर्वी दिल्ली निवासी अगनिशिया (25) पुत्री पार्कसन दो दोस्तों के साथ तीर्थनगरी घूमने पहुंची थी। दोपहर करीब ढाई बजे तीनों लक्ष्मण झूला घाट पर गंगा किनारे पत्थर पर बैठे थे। इसी बीच अगनिशिया का पैर फिसला और वह गंगा में बहने लगी। उसे बचाने के लिए साथी तोशिबा (22) पुत्री उमेश नरुला और राकेश (30) पुत्र राजेंद्र निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली भी गंगा में कूद गए, लेकिन अगनिशिया को बचाने बजाय वे भी बहने लगे।
विज्ञापन

तभी घाट पर मौजूद दो विदेशी पर्यटकों ने तीनों को बहते हुए देखा तो दोनों ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। वह तोशिबा और राकेश को बचाने में तो कामयाब हो गए, मगर अगनिशिया नहीं मिल सकी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने गंगा में तलाशी अभियान चलाया। करीब आधे घंटे बाद ही जवानों ने अगनिशिया को पानी से निकालकर लिया। उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची एसआई टीना रावत ने शव का पंचनामा भरकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया कि अगनिशिया दिल्ली स्थित ईएसआई अस्पताल में नर्स थी। उनके साथ आई तोशिबा भी नर्स है, जबकि राकेश दिल्ली में सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें