फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के रेस्टोरेंट को नहीं मिलेगा बार लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के किसी भी रेस्टोरेंट को एक दिन वाला बार लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। अब तक यहां 10 से ज्यादा ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो इस तरह से लाइसेंस लेकर शराब परोसते हैं। राजपुर पुलिस ने यह निर्णय क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से लिया है।
रेस्टोरेंट या किसी होटल में पार्टी या अन्य किसी कार्यक्रम के दौरान शराब पिलाने के लिए लाइसेंस लेना होता है। एक दिन के लिए ऐसा लाइसेंस संबंधित थाना से जारी होता है। इसके लिए रेस्टोरेंट या होटल मालिक बाकायदा आबकारी विभाग में एक दिन की फीस भी जमा कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र में ऐसे 10 से ज्यादा रेस्टोरेंट और होटल हैं जो कि एक दिन का लाइसेंस लेते हैं। ज्यादातर रेस्टोरेंट शनिवार या रविवार के दिन को प्राथमिकता देते हैं। इन जगहों पर शराब पीने के बाद कुछ असामाजिक तत्व उपद्रव करते हैं। इसका असर शहर की शांति व्यवस्था पर भी पड़ता है। लिहाजा फिलहाल राजपुर क्षेत्र, जाखन, मसूरी रोड के सभी रेस्टोरेंट और बिना बार वाले होटलों को एक दिन का बार लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। बता दें, इससे पहले पुलिस जाखन क्षेत्र के दो बार का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर चुकी है। हालांकि, अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें